Mahindra ने अपने सबसे लोकप्रिय SUV Bolero का 2025 वर्जन (Bolero Neo Facelift) भारतीय बाजार में लॉन्च होने जा रहा है। इस नई Bolero Neo 2025 में आपको नए डिजाइन के साथ लेटेस्ट फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। अगर आप एक मजबूत और भरोसेमंद SUV की तलाश में हैं, तो यह गाड़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस ब्लॉग में हम Mahindra Bolero Neo 2025 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, माइलेज, कीमत और इसके खासियतों के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
10.00 – 13.00 Lakh rd dh dher] nenkj Mhty batu vkSj dbZ QhplZ ls ySl Mahindra New
Mahindra Bolero गांव के रास्तों, मौसम और उपयोग के लिए एक परफेक्ट SUV है।
यह मजबूत, भरोसेमंद, सस्ती मेंटेनेंस वाली और हर परिस्थिति में चलने वाली गाड़ी है। यही कारण है कि ग्रामीण भारत में बोलेरो को "Gaon Ki Shaan" कहा जाता है। गांव के ऊबड़-खाबड़, कच्चे रास्तों पर भी Bolero Neo किसी राजा की तरह चलती है। चाहे खेतों में जाना हो, शादी में बारात ले जानी हो, या हाट-बाजार में सामान ढोना — Bolero Neo हर जगह आपका भरोसेमंद साथी है।Mahindra Bolero Neo के (एक्सटीरियर) में क्या नया है?
- नई बॉडी डिज़ाइन, पहले से ज्यादा स्टाइलिश और दमदार लुक।
- आगे क्रोम ग्रिल (Thar जैसी स्टाइल), सर्कुलर LED हेडलैंप्स।
- मजबूत बम्पर और LED फॉग लाइट्स।
- साइड में फ्लश डोर हैंडल्स और XUV700 जैसे अलॉय व्हील्स।
- पीछे स्पेयर व्हील के साथ साइड हिंग टेलगेट और नए LED टेललाइट्स।
Mahindra Bolero Neo (इंटीरियर)
- नया डैशबोर्ड डिज़ाइन।
- सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (TFT MID स्क्रीन)।
- 7 इंच से 9 इंच तक का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट)।
- टॉप मॉडल में क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स।
- USB-C पोर्ट्स, रियर AC वेंट्स, और कुछ वेरिएंट्स में सनरूफ (अभी अफवाह)।
Mahindra Bolero का इंजन और परफॉर्मेंस
- 1.5 लीटर mHawk डीजल इंजन (98–100 bhp पावर और 260 Nm टॉर्क)।
- 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स।
- रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप।
- टॉप वेरिएंट (N10 O) में मेकैनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल (MLD) जो ऑफ-रोडिंग में मदद करता है।
Mahindra Bolero Neo 2025 माइलेज
- कंपनी दावा कर रही है 18 kmpl (ARAI टेस्टेड माइलेज)।
- असली माइलेज सिटी में लगभग 15-16 kmpl और हाईवे पर 17-18 kmpl।
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी लगभग 50 लीटर, जिससे लगभग 850 km की रेंज मिलेगी।
Mahindra Bolero के सेफ्टी फीचर्स
- डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS + EBD, रियर पार्किंग सेंसर।
- टॉप वेरिएंट्स में रिवर्स कैमरा, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स, ESP (Electronic Stability Program), और हिल होल्ड कंट्रोल।
- ग्लोबल NCAP में पुरानी बोलेरो Neo को 1-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी।
Mahindra Bolero Neo की कीमत (एक्स-शोरूम)
वेरिएंट | कीमत (₹) | फीचर्स हाइलाइट्स |
---|---|---|
N4 | 9.50 लाख | बेसिक मॉडल, मैनुअल AC |
N8 | 10.30 लाख | की-लेस एंट्री, हाइट अजस्टेबल सीट |
N10 | 11.00 लाख | क्रूज कंट्रोल, डिजिटल क्लस्टर |
N10 (O) | 11.50-12.00 लाख | MLD डिफरेंशियल, प्रीमियम इंटीरियर्स |
- Bold Edition में डार्क क्रोम ट्रिम्स और अलग स्टाइल मिलती है, जिसकी कीमत ₹20,000–40,000 ज्यादा होगी।ऑन-रोड कीमत (टैक्स, इंश्योरेंस के साथ) 10.5 लाख से 13 लाख रुपये तक जाती है।
Mahindra बोलेरो 2025 क्यों खरीदें?
- मजबूत और टिकाऊ बॉडी, ग्रामीण और खराब सड़कों के लिए परफेक्ट।
- अच्छा डीजल माइलेज और कम मेंटेनेंस कॉस्ट।
- नई टेक्नोलॉजी फीचर्स (टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल)।
- Mahindra की सर्विस नेटवर्क बहुत बड़ा है, छोटे शहरों में भी आसानी से सर्विस मिलती है।
- कीमत SUV बाजार में Brezza, Venue जैसे पेट्रोल मॉडल्स से किफायती है।
Mahindra Bolero Neo कमी / ध्यान देने योग्य बातें
- अभी सिर्फ डीजल इंजन में ही उपलब्ध, पेट्रोल या CNG वेरिएंट्स नहीं।
- सेफ्टी रेटिंग (GNCAP) कम है।
- ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प नहीं दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Aapka comment hume behtar banata hai 🙏